Sat. Apr 11th, 2026

आदि कैलाश – ओम पर्वत पर भीषण ठंड से पर्यटन प्रभावित

उत्तराखंड में आदि कैलाश/ओम पर्वत क्षेत्र (14,500 फीट) के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, वहीं दारमा और व्यास घाटी के निचले इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। कैलाश पर्वत क्षेत्र में तीन इंच बर्फबारी होने की खबर है।

दारमा घाटी के होम स्टे संचालकों ने बताया कि दांतू समेत 14 गांवों में बारिश और बर्फबारी से वे प्रभावित हो रहे हैं। वाहन संचालकों ने भी बताया कि अचानक मौसम में आए बदलाव से पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *