Wed. Feb 11th, 2026

केयू की अंतर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के तत्वावधान में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता डीएसए मैदान में आयोजित की गई। इसमें तीन टीमों ने भाग लिया। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें एमबीपीजी कॉलेज ने काशीपुर को 5-1 से हराया। फाइनल मैच पिछले वर्ष के विजेता डीएसबी कैंपस नैनीताल और राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर के बीच खेला गया और राधे हरि पीजी कॉलेज ने 4-2 से मैच जीत लिया।

सिटी मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा और डीन, छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत शामिल थे।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *