Fri. May 15th, 2026

कांग्रेस विधायक के भतीजे आनंद ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे व भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया। आनंद ने अपने समर्थकों के साथ देहरादून में भाजपा की सदस्यता ली। रविवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आनंद अधिकारी के साथ चंदन सिंह अधिकारी आदि चंपावत के कई युवा भाजपा में शामिल हुए। मालूम हो कि आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

पूर्व में आनंद ने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आनंद ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिये काम करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *