Fri. May 1st, 2026

भाजपा के युवा नेता की गोली मारकर हत्या

दून के प्रेम नगर इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को कुछ बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित नेगी के रूप में हुई है जो भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के रहने वाले बदमाशों ने किसी बहाने से उसे बाहर बुलाया और फिर गर्दन में गोली मार दी। उसके साथ कार में मौजूद उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *