Wed. May 13th, 2026

प्रो.नागेश्वर राव नियुक्त कुमाऊं विश्वविद्यालय के लोकपाल

कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रो. नागेश्वर राव को तीन वर्षों के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम 2023 के अंतर्गत छात्रों की शिकायतों के समाधान हेतु की गई है।

प्रो. राव पूर्व में इग्नू, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति कुमाऊं विवि के पूर्व लोकपाल प्रो. पी.सी. जोशी के हाल ही में हुए निधन के बाद की गई है।

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की स्वीकृति के बाद कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *