Wed. Feb 11th, 2026

अर्द्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों ने नगर निगम से कार्यालय के लिए मांगा भवन

पिथौरागढ़ में अर्द्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों ने मेयर कल्पना देवलाल से मुलाकात कर कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में उन्हें किराये के भवन में कार्यालय संचालित करना पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व अर्द्ध सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगत सिंह सौन के नेतृत्व में पूर्व सैनिक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम अपना भवन उपलब्ध कराए तो उनके साथ ही उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी तो दूर-दराज से पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को राहत मिलेगी। उन्होंने मेयर से देश की रक्षा में मारे गए अर्द्ध सैनिकों को शहीद का दर्जा देने की मांग को सरकार तक पहुंचाने की भी अपील की। कहा कि देश की रक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीमा पर तैनात हैं। यदि सैनिक की मौत होती है उसे शहीद का दर्जा दिया जाता है लेकिन अर्द्ध सैनिक को सिर्फ मृतक घोषित किया जा रहा है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह मेहता, आन सिंह मेहरा, छबी लाल वर्मा, बिशन सिंह मेहरा, इंद्र लाल रजवार, आन सिंह महरा, पूरन सिंह रावत आदि शामिल रहे।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *