14 वें दिन आदि कैलाश यात्रा के लिए 183 पास जारी हुए। पास जारी होते ही भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्री यात्रा के लिए रवाना हुए। वहीं यात्रा पूरी कर वापस लौटे यात्री आदि कैलाश और ऊं पर्वत के दर्शन कर अभिभूत नजर आए। प्रशासन के मुताबिक अब तक यात्रा के लिए 2482 पास जारी हो चुके हैं।एसडीएम मनजीत सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को 216 और मंगलवार को 183 पास आदि कैलाश यात्रा के लिए जारी किए गए। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह है। धारचूला से आदि कैलाश के लिए रवाना होते समय यात्रियों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

वहीं भावना भट्ट, मनोज भट्ट, खष्टी बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, अनीता सक्सेना, ज्योति सक्सेना, आशा भट्ट, ऊषा पंत, वंदना सिंह, गीता, साक्षी, नीता, रोहिनी, उल्का पंत सहित नैनीताल, लखनऊ और दिल्ली के 22 यात्रियों ने यात्रा पूरी कर धारचूला लौटने पर आदि कैलाश और ऊं पर्वत को अद्भुत बताया। कहा हिमालयी क्षेत्र और शिव धाम की सुंदरता बेहद खूबसूरत है। यहां पहुंचकर आनंद की अनुभूति होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News