Wed. Mar 25th, 2026

गुलदार का आतंक, स्कूटी के पीछे दौड़ते गुलदार को देख सवार के उड़े होश

गुलदार का आतंक

देवप्रयाग के कांडाधार पाली क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में भारी दहशत है।

“शनिवार शाम गुलदार ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों पर हमला करने का प्रयास किया”

हालांकि सभी लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसी दौरान गुलदार ने एक गाय को भी अपना शिकार बना लिया।

“पाली क्षेत्र निवासी दुकानदार सुभाष भद्री प्रतिदिन की तरह स्कूटी से घर लौट रहे थे”

पाली पानी के समीप अचानक गुलदार ने उनकी स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया। घबराहट में स्कूटी पहाड़ी से टकराकर गिर गई,

जिसके बाद सुभाष भद्री ने दौड़ लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है (गुलदार का आतंक)

एक सप्ताह पहले भी सुभाष भद्री जब पत्नी के साथ स्कूटी से उसी मार्ग से गुजर रहे थे, तब भी गुलदार ने उनका पीछा किया था।

इसी शाम पाली निवासी अखिलेश और शशांक कोटियाल सड़क पर टहल रहे थे,

तभी गुलदार ने अचानक उनके पीछे दौड़ लगा दी। दोनों ने तेजी से भागकर स्वयं को सुरक्षित किया।

‘ग्रामीणों का कहना है कि रामपुर–श्यामपुर–बमाणा मार्ग के लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में बाघ’

“बाघिन और एक शावक दिनदहाड़े घूमते हुए देखे जा रहे हैं “

इससे क्षेत्र में भय का माहौल है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कई ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए देवप्रयाग आने से भी कतरा रहे हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने गश्ती दल तैनात कर पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *