उत्तराखंड से ताजा खबर यह है कि रानीखेत से भाजपा विधायक के भाई को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में भारी मात्रा में कारतूस और अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाते हुए दो लोगों को पकड़ा है, जिनमें नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल और विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई शामिल है। दूसरे व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र के रूप में हुई है। बाद में दोनों को बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News