Wed. Feb 11th, 2026

महिला अपराधों पर भड़की कांग्रेस बैरिकेड पर चढ़कर हंगामा

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताते हुए बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड के पास ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर तीखा हमला बोला और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए, जिन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *