Wed. May 13th, 2026

दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति ‘ख़राब’ श्रेणी में

दिल्ली में वायु प्रदूषण
इमेज कैप्शन,दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘ख़राब’ श्रेणी में दर्ज की गई है.

बुधवार यानी 30 अक्तूबर को एक्यूआई 228 दर्ज किया गया. दिवाली से पहले ही प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए 377 टीमें तैनात की गई हैं.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में वायु प्रदूषण के मामले में सबसे खराब शहरों में दिल्ली चौथे स्थान पर है.

सीपीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 255 शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बताया है.

इनमें 21 शहरों की हवा अच्छी है, जबकि 90 शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी में है.

122 शहरों की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है और 22 शहरों की हवा ख़राब श्रेणी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *