Sun. Jul 26th, 2026

थल-मुनस्यारी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बुधवार रात्रि से शुरू हुई वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर तीन जगह भारी मलबा आने से आठ घंटे तक मार्ग बंद रहा। इससे आदि कैलास दर्शन को जा रहे तीर्थयात्री धारचूला में फंस गए। थल-मुनस्यारी मार्ग भी बंद हो गया है। रामगंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।बुधवार की रात्रि और गुरुवार सुबह को हुई मूसलधार वर्षा से थल-मुनस्यारी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो चुका है। उधर पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर तीन स्थानों पर भारी मलबा आने से यह मार्ग आठ घंटे तक बंद रहा। इससे आदि कैलास दर्शन को जा रहे तीर्थयात्री धारचूला में फंसे रहे।

वर्षा से रामगंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। यहां बुधवार रात्रि से शुरू हुई वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही। वर्षा से पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर धारचूला के निकट घटघट पुल, ऐलागाड़ और तवाघाट में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *