भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन
Delhi AI Summit / नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के 20–30 कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। AI Summit Protest Delhi के तहत कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे समिट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
Delhi AI Summit क्यूआर कोड से एंट्री, लॉबी एरिया में शुरू हुआ प्रदर्शन

नई दिल्ली जिले के डीसीपी Devesh Kumar Mahla के अनुसार प्रदर्शनकारी क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किए। उन्होंने स्वेटर और जैकेट पहनकर हाल नंबर 5 के लॉबी एरिया तक पहुंच बनाई और बाद में कपड़े उतारकर नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल
Delhi AI Summit प्रदर्शनकारियों में इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के पदाधिकारी भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Delhi AI Summit में भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shehzad Poonawalla ने कहा कि कांग्रेस के लिए AI का अर्थ “Ambitious India” या “Artificial Intelligence” नहीं, बल्कि “Anti-India” है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जब भारत वैश्विक मंच पर तकनीकी नेतृत्व प्रदर्शित कर रहा है, तब इस तरह का विरोध अनुचित है।
Delhi AI Summit यूथ कांग्रेस का पक्ष

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Uday Bhanu Chib ने कहा कि यह प्रदर्शन बेरोजगारी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर युवाओं की चिंता को दर्शाता है। उनके मुताबिक, यह डील किसानों और आम लोगों के हितों के खिलाफ है और युवाओं की आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस अलर्ट

Delhi AI Summit protest के बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है और सभी प्रतिभागियों की जांच सख्ती से की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

