Tue. Oct 21st, 2025

यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण

मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है।दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

ऑनलाइन के साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है। मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है। एक से 17 सितंबर तक 2.70 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

यात्रा शुरू होने से अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 59.30 लाख पहुंच गया है। इसमें 33.50 लाख से ज्यादा चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 72 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख यात्रियों ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

इस बार भी पंजीकरण की संख्या 80 लाख पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों को फिर से नया रिकॉर्ड बनेगा। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *