Sat. Mar 28th, 2026

यमुना का जलस्तर बढ़ा, स्यानाचट्टी झील पर मशीनें नहीं पहुंचीं, सीएम का दौरा

स्यानचट्टी आपदा अपडेट लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

  • प्रभाव: करीब 400 मीटर क्षेत्र में सरकारी व गैर-सरकारी संपत्तियाँ प्रभावित।
  • लोगों की स्थिति: स्थानीय लोग भयभीत होकर अपने घर और होटल खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
  • झील का खतरा: स्यानचट्टी में दोबारा बन रही झील के मुहाने को खोलने के लिए मशीनें अभी तक नहीं पहुंच पाई हैं।
  • सरकारी प्रयास: सिंचाई विभाग लगातार पोकलेन मशीनें उतारने की कोशिश कर रहा है, साथ ही नदी पर चैनलाइजेशन कार्य जारी है।

हाईवे की स्थिति:

  • गंगोत्री हाईवे नलूण के पास भूस्खलन से बंद था, जिसे दोबारा खोल दिया गया है।
  • जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पांचवें दिन भी बंद है, जिससे यमुनोत्री धाम और आसपास के 5 गांव प्रभावित हैं।
  • प्रशासन भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर ड्रोन से निगरानी कर रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *