Tue. Mar 31st, 2026

वित्तीय अनियमितता के कारण नरेगा में जेई की सेवा समाप्त

उत्तराखंड में विकासखंड कीर्ति नगर में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर की वित्तीय धोखाधड़ी में बार-बार लिप्त रहने के कारण सेवा समाप्त कर दी गई। टिहरी जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार जब उसे स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी स्तर पर मामला संज्ञान में आने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *