Sun. Mar 29th, 2026

पीएनबी हल्द्वानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर चिकित्सा शिविर लगाया

8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले पंजाब नेशनल बैंक के हल्द्वानी मंडल कार्यालय ने चंदन अस्पताल के सहयोग से ऊंचापुल शाखा में कर्मचारियों, खासकर महिला कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मंडल प्रमुख प्रताप सिंह बिष्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा जांच के लिए इस शिविर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक के सी नौटियाल भी मौजूद रहे।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *