Wed. Feb 11th, 2026

नैनीताल में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया। छठी सब जूनियर और आठवीं सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड भर से 186 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और छात्रों के अलावा तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कुछ कोच भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य भी मौजूद रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि तीरंदाजी एक प्राचीन भारतीय कला है जो एकाग्रता, मानसिक संतुलन और आत्मसंयम को बढ़ावा देती है। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *