Tue. Mar 31st, 2026

झनकट में एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी हाशिम गिरफ्त में

खटीमा पुलिस ने तुषार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाशिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ झनकट क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्टे में हुई, जहाँ आरोपी छिपा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में हाशिम के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम झनकट स्थित एक ईंट-भट्टे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी हाशिम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें हाशिम के दाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों, साजिश और पूरे घटनाक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *