Wed. Feb 11th, 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश , नेशनल हाईवे समेत 90 सड़कें बंद, स्कूलों की भी छुट्टी, रेड अलर्ट जारी

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इस साथ ही चमोली और पौडी जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसमें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों हुई भारी बारिश से दो लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. संभावना के बीच नैनीताल जिले में आज भी स्कूल बंद हैं.

इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही चमोली और पौडी जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *