Wed. Feb 11th, 2026

डीएम ने सुनीं नेपाल सीमा से सटे गांवों के लोगों की समस्याएं

जन सेवा सप्ताह के तहत जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अपने जौलजीबी भ्रमण के दौरान अंतिम छोर नेपाल सीमा का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, आवागमन सुविधा, विकास योजनाओं की प्रगति की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने को कहा। स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना हैं, जिसको विकसित करने के लिए सीमा क्षेत्र के आसपास बॉर्डर कैफे बनाकर स्थानीय लोग अपनी आजीविका चला सकते हैं।
उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों से चर्चा कर सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक चुनौतियों को समझते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। डीएम ने ढुंगातोली और दांतू गांव में जाकर ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत गोशालाओं की स्थिति की समीक्षा की।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *