Thu. Mar 12th, 2026

बी डी पांडे अस्पताल में मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल के दंत विभाग ने मरीजों और उनके साथ आए लोगों के बीच मुख स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाया। दंत चिकित्सक डॉ. तनुता पाल ने बताया कि इस वर्ष का थीम स्वस्थ मुख और स्वस्थ मस्तिष्क है। उन्होंने बताया कि यह थीम मुख स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर जोर देने के लिए रखी गई है। लोगों को मुख स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। पिछले वर्ष 11,323 लोगों ने अपने दांतों की समस्याओं के लिए उपचार कराया था। इस वर्ष फरवरी तक 1593 लोग दांतों से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मैराथन दौड़, टॉक शो और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। डॉ. पाल ने बताया कि हम होर्डिंग और बैनर भी लगाएंगे। इसके अलावा हम सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा भी उपस्थित थे।

By Karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *