Fri. May 15th, 2026

पहला दल पंहुचा कैलाश यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन

पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित ओम पर्वत, आदि कैलाश यात्रा के पहले दल के 49 सदस्य दर्शन कर वापस बूंदी लौट आए हैं। दर्शन से यात्री रोमांचित है। मौसम साफ रहने से यात्रियों को अच्छी तरह दर्शन हुए।

पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि दल में 32 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को यात्री बूंदी से धारचूला, डीडीहाट होते हुए चौकोड़ी पहुंचेंगे। एक्सप्रेस दल के 27 यात्रियों ने शुक्रवार को ओम पर्वत के दर्शन किए। यात्री रविवार को आदि कैलाश के दर्शन कर वापस धारचूला पहुंच जाएंगे। तीसरे दल के 35 यात्री धारचूला पहुंच गए हैं। यात्रियों का अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। यात्री रविवार को गुंजी रवाना होंगे। निजी टूर आपरेटर के यात्रियों की आवाजाही भी काफी अधिक हो रही है। इससे होम स्टे, होटल और वाहन संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं।
बाक्स
नाभीढांग, कालापानी में यात्रियों ने रोपे पौधे
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित ओम पर्वत और आदि कैलाश के पहले दल के यात्रियों ने नाभीढांग और ओम पर्वत में पौधे रोपे। निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्री ज्योलिंकांग में भी पौधे लगाएंगे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *