Site icon Himanjaliexpress.com

नंदा देवी महोत्सव का आगाज, श्रद्धालुओं का दल कंदली वृक्ष लाने चोपड़ा गया

नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा द्वारा आयोजित 123वें नंदा देवी महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। सभा परिसर में पूजा-अर्चना के बाद सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं ने ध्वज-निशान के साथ बाजार भ्रमण किया और कंदली वृक्ष लाने के लिए चोपड़ा ज्योलीकोट रवाना हुए। शुक्रवार को कंदली वृक्ष के शहर आगमन पर भव्य स्वागत होगा।

प्रमुख आयोजन

श्रद्धालुओं का दल कंदली वृक्ष लाने के लिए चोपड़ा ज्योलीकोट रवाना हुआ। इस दौरान एसपी प्रकाश चंद्रा, सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, और अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version