Site icon Himanjaliexpress.com

नैनीताल के एक घर में मृत मिले बाप-बेटी, सुसाइड का शक !

नैनीताल के पास बजून गांव में गोपाल दत्त जोशी और उनकी बेटी भाग्यश्री ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उन्हें बेहोश पाया और अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल और भाग्यश्री का मोबाइल जब्त कर लिया है।पिता और पुत्री ने की आत्महत्या,कीटनाशक पीने से हुई मौत,पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी.

शहर के समीपवर्ती कालाढूंगी रोड स्थित बजून गांव में पिता और बेटी ने कीटनाशक गटक अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने की वजह पता नहीं चल सकी है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी ग्रामीण क्षेत्र में ही खच्चर से सामान ढोकर आजीविका चलाते थे। घर में 21 वर्षीय बेटी भाग्यश्री जोशी के साथ रहते थे।

Exit mobile version