Site icon Himanjaliexpress.com

देहरादून के राजपुर रोड स्थित टिहरी हाउस में 18 अक्टूबर को होगा महाअष्टमी पूजन, गढ़वाल की प्राचीन परंपरा में अष्टमी पूजन और ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026

पुराना दरबार (हाउस ऑफ आर्कियोलॉजी एंड आर्काइवल मैटीरियल कलेक्शन ट्रस्ट) द्वारा गढ़वाल रियासत की प्राचीन धार्मिक, राजकीय एवं सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन हेतु दुर्गा अष्टमी (महाअष्टमी) का पारंपरिक पूजन आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक तरीके से महाष्टमी पूजन का आयोजन किया जाएगा।

इसी अवसर पर ऐतिहासिक पुस्तक ‘गढ़वाल वंश परिचय’ का विमोचन भी होगा।

मुख्य जानकारी

कार्यक्रम अनुसूची

समयकार्यक्रम विवरण
प्रातः 08:27 बजेअष्टमी पूजन का शुभारंभ
प्रातः 10:30 बजेदेवी यात्रा का प्रस्थान, घंटाघर की परिक्रमा तथा पूजा स्थल पर वापसी (श्रद्धांजलि गांधी पार्क से शामिल हो सकते हैं)
दोपहर 12:00 बजेशस्त्र पूजन एवं पारंपरिक अनुष्ठान (चक्रोट दस्तूर सहित)
तत्पश्चात्ऐतिहासिक पुस्तक ‘गढ़वाल वंश परिचय’ का विमोचन
दोपहर 01:00 बजेभोग एवं प्रसाद वितरण

देवी यात्रा में ध्वज एवं निशान क्रम

  1. गढ़वाल धर्म ध्वज
  2. गढ़वाल दिव्य निशान
  3. टिहरी गढ़वाल रियासत का ध्वज
  4. गरुड़ ध्वज
  5. गढ़वाल पैदल सेना का ध्वज
  6. गढ़वाल का प्राचीन गज सिंह निशान ध्वज
  7. कुंवर विचित्र शाह, पुराना दरबार जागीरदार का ध्वज
  8. टिहरी गढ़वाल रियासत की फील्ड कंपनी सेपर एंड माइनर का ध्वज
  9. टिहरी गढ़वाल इन्फैंट्री का ध्वज
  10. रॉयल गढ़वाल राइफल्स का ध्वज

इनके पीछे पारंपरिक ढोल-वादन दल चलेगा। निर्धारित क्रम में गरुड़ ध्वज, धर्मदंड एवं राजदंड भी साथ होंगे। देवी अपने निर्धारित वाहन पर विराजमान रहेंगी तथा उनके वाहन के पीछे चार दिव्य चिह्न रहेंगे।

पुस्तक के बारे में

पुस्तक ‘गढ़वाल वंश परिचय’ स्वर्गीय कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार द्वारा संकलित एवं सुरक्षित ऐतिहासिक ज्ञान तथा पुराना दरबार संग्रह की शोध-सामग्री पर आधारित है। इसका उद्देश्य गढ़वाल के राजवंशीय इतिहास, वंश परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रामाणिक रूप में भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है।

यह आयोजन गढ़वाल की प्राचीन धार्मिक एवं राजकीय परंपराओं, सांस्कृतिक अस्मिता और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समर्पित है।

संपर्क:
ठाकुर भवानी प्रताप सिंह पंवार
मोबाइल: 9412953297
ई-मेल: darbar.chamba@gmail.com

Exit mobile version