Site icon Himanjaliexpress.com

केयू ने मनाया पृथ्वी दिवस

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस मनाया गया, जिसमें विभाग ने कई प्रतियोगिताओं के साथ ही पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया। विभाग की ओर से परिसर में दस पौधे रोपे गए। भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा समेत कई प्रोफेसर मौजूद रहे।

Exit mobile version