Site icon Himanjaliexpress.com

आईपीएस केवल खुराना का 47 साल की उम्र में निधन हो गया

उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का रविवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 14 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।

खुराना को उत्तराखंड का काबिल और होनहार पुलिस अधिकारी माना जाता था। एसएसपी उधम सिंह नगर, देहरादून और निदेशक यातायात एवं होम गार्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले लिए और जनहित में महत्वपूर्ण कार्य किए।

उनके प्रयासों को आज भी आम जनता के बीच सराहा जाता है. उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

Exit mobile version