Site icon Himanjaliexpress.com

छात्र शक्ति में फिर चमकी ABVP ,सीएम पाण्डेय की रणनीति आई काम, विद्यार्थी परिषद ने जीत की हैट्रिक मारी

9 अक्टूबर 2025 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया।
अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार तिलक राज पाठक ने एनएसयूआई की प्रत्याशी नेहा रावत को 11 मतों से हराकर विजय हासिल की। तिलक राज पाठक को कुल 22 वोट, जबकि नेहा रावत को 11 वोट मिले।

अन्य सभी पदों पर विद्यार्थी परिषद पहले ही निर्विरोध विजय प्राप्त कर चुकी थी।

पूर्व महासंघ अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी निक्कू और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सी.एम. पाण्डेय की रणनीति इस जीत में अहम रही।
सी.एम. पाण्डेय ने बताया कि यह विश्वविद्यालय का तीसरा छात्र संघ चुनाव था और विद्यार्थी परिषद ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर हैट्रिक पूरी की

Exit mobile version