Site icon Himanjali express

बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, मौसम हुआ ठंडा

बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया। वहीं पहाड़ियों पर घना कोहरा छा गया।  बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया। वहीं पहाड़ियों पर घना कोहरा छा गया। 

बदरीनाथ धाम में भी रविवार शाम करीब डेढ़ घंटा बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। हिमालय की पहाड़ियों पर घना कोहरा छा गया। शाम छह बजे के बाद केदारनाथ में हल्की बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक होती रही, जबकि चोराबाड़ी, वासुकीताल, दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया, ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात होने से केदारनाथ में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही।

Exit mobile version