Site icon Himanjaliexpress.com

अभियान के पहले दिन 112 महिलाओं की एनीमिया की जांच की गई

उत्तराखंड, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे पल्स एनीमिया महाअभियान के तहत महिलाएं बी डी पांडे अस्पताल में अपनी जांच करा रही हैं। जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन और खून की कमी की जांच कर रही हैं। अभियान के पहले दिन 112 गर्भवती महिलाओं का एनीमिया परीक्षण किया गया, जिनमें से तीन में मध्यम एनीमिया पाया गया, जबकि सात में हल्का एनीमिया पाया गया और 102 महिलाओं में यह नहीं पाया गया।

जिला अस्पताल प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की चार श्रेणियों सामान्य, हल्का, मध्यम और गंभीर एनीमिया की जांच की जा रही है। अभियान 10 फरवरी तक चलेगा।

Exit mobile version